MP के सरकारी स्कूल में पुताई घोटाला ! 24 लीटर पेंट 658 लेबर ने 3 लाख रुपये में पोता
अजब-गजब मध्य प्रदेश में एक और अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां 24 लीटर पेंट की पुताई के लिए 658 लोग लगाएं गए। इतना ही नहीं इन्हें तीन लाख 38 हजार 634 रुपए का भुगतान भी किया गया। ये पुताई घोटाला शहडोल जिले से सामने आ रहा है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
जानकारी के मुताबिक दो सरकारी स्कूलों में मात्र 24 लीटर पेंट को लगाने के लिए 443 लेबर और 215 मिस्त्री लग गए। यानी कुल 658 लोगों ने काम किया। आठ हज़ार के पेंट को करने के लिए तीन लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए गए। जिनके बिल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। जहां ठेकेदार ने पुताई के नाम पर लाखों का चूना लगा दिया है।
पहला मामला ब्यौहारी के सरकारी हाई स्कूल सकंदी गांव से सामने आया, जिसमें 784 रूपये के 4 लीटर ऑयल पेंट की पुताई के लिए 400 रुपए की दर से 168 लेबर और 600 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 65 राज मिस्त्री ने मिलकर काम किया। इसके लिए एक लाख छह हजार नौ सौ चौरासी रुपये का भुगतान किया गया है।
वहीं दूसरा मामला एक्ससीलेंसे मिडिल स्कूल निपानिया का है यहाँ की स्थिति और भी ज्यादा चौकाने वाली है जहां मात्र आठ हजार के 20 लीटर पेंट की पुताई में 275 लेबर और 150 राज मिस्त्री लगे थे जिनको कुल दो लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
इन दोनों स्कूलों का ठेका सुधाकर कंट्रक्शन के पास था, ठेकेदार का इस तरह का बिल बनाना और सरकारी कर्मचारियों का उसे पास कर देना शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। वही इस मामले के उजागर होने के बाद शहडोल का प्रशासन सख्ते में आ गया है और जाँच कर कारवाही की बात कर रहा है