Sagar- रोजाना 160 किमी का सफर तय कर सीखी खेल की बारीकी, अब जापान में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

 

हिमेजी जापान में 5 से 14 जुलाई तक होने जा रही एशिया अफ्रीका पेसिफिक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सागर की आयुषी अग्रवाल देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। आयुषी 76 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगी। जिसके लिए वे मंगलवार को दिल्ली से जापान के लिए रवाना हुईं। सागर के सराफा व्यापारी अशोक अग्रवाल की बेटी आयुषी ने इससे पहले भी नेशनल चैंपियनशिप में कई मुकाम हासिल किए हैं।

 

 

जिसमें उन्होंने 417.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपना रिकॉर्ड बनाया था। उनके पास नेशनल चैंपियनशिप में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक कांस्य पदक है। लेकिन यह पहली बार है जब आयुषी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। आयुषी की इस सफलता से उनके परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है। लेकिन इस सबके पीछे आयुषी की कड़ी मेहनत भी है। इस खेल की बारीकियां सीखने के लिए उन्होंने दो वर्षों तक रोजाना 160 किमी का सफर तय किया है।

 


आयुषी बताती हैं कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 3 साल पहले जिम ज्वाइन किया था। इसी दौरान इन्हें पॉवर लिफ्टिंग खेल के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद आयुषी का रुझान इस खेल की ओर बढ़ा। शुरुआत में जिला स्तरीय और संभाग स्तरीय खेलों में सफलता भी हासिल हुई। लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए सागर में सुविधाओं का अभाव था। जिसके बाद उन्होंने सागर से 80 किमी दूर बीना में रहने वाले कोच शैलेंद्र एडविन से संपर्क किया और वे आयुषी को प्रेक्टिस कराने के लिए तैयार हो गए।

 

 

लेकिन इसके लिए आयुषी को हर दिन सागर से बीना और बीना से सागर करीब 160 किमी का सफर तय करना होता था। आयुषी की दिन रात की मेहनत का नतीजा है कि उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। यदि वे खेल में पदक जीतती हैं तो देश के साथ सागर के लिए भी गौरव की बात होगी।

 

 

 


By - sagar tv news
09-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.