Sagar- क्या है ELI स्कीम, 15000 रुपये मुफ्त में देगी सरकार, किसे और कैसे मिलेगा लाभ...जानिए सब कुछ
पहली नौकरी भी हर किसी के लिए खास होती है। आपके इसी खास मूमेंट को और भी यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार ELI योजना (Employment Linked Incentive Scheme ) लेकर आ रही है। इस योजना के तहत करीब 2 करोड़ युवाओं को पहली बार नौकरी ज्वाइन करने पर सैलरी के अलावा सरकार से 15000 रुपये अलग से मिलेंगे।
इस खबर को सुनकर हर वो शख्स खुशी से झूम रहा है, जो पढ़ाई खत्म प्रोफेशनल लाइफ में कदम रखने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पैसे को हासिल करने के लिए कुछ नियम व शर्तें भी हैं।
सागर संभाग में ईपीएफओ कमिश्नर चेतन यादव बताते है की जो संस्था ईपीएफओ में रजिस्टर है और एक अगस्त के बाद किसी नए कर्मचारी को रोजगार देती है तो कर्मचारी को साल भर में दो किश्तों में 15 हजार की राशि दी जाएगी पहली किस्त 6 महीने की नौकरी के बाद आएंगे।
जबकि दूसरी किस्त 12वें महीने में आएगी। अगर आप 1 अगस्त या उसके बाद से नौकरी ज्वाइन करने वाले हैं तो आप इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट में आ जाएंगे।
साथ ही जो एम्प्लॉयर नौकरी देगी उसके लिए सेलरी के हिसाब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी