गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात को बिना दुल्हन के क्यों लौटना पड़ा देखिए ? || STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 

मंडप सज गया था, घराती बाराती पहुंच गए थे, रश्में शुरू हो गई थी, दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने की तैयारी में थे। लेकिन इसके पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और शादी रुकवा दी। वजह दुल्हन नाबालिग थी। और दोनों पक्षों को समझाईस दी गई। मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। दरअसल पुलिस को सूचना पर मिली थी कि सानोधा गांव के पास स्थित जटाशंकर धाम में बाल विबाह हो रहा था जिस पर पुलिस, महिला किशोर इकाई और चाईल्ड लाइन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने दुल्हन बनी लड़की की उम्र के कागजत देखे तो वह 15 साल की निकली। जब लड़की के परिजनों से बाल विबाह का कारण पूछा तो बताया कि उनका परिवार बाहर काम करता है लड़की यहां अकेली रहती है। उसकी देखभाल करने वाला गाव में कोई नहीं है इसलिए शादी कर रहे है। वही लड़का पक्ष शिवनी से बारात लेकर सागर आया था। टीम ने दोनों पक्षों को समझाया कि जब लड़की शादी करने की उम्र के लायक हो जाए तब शादी करना। बहुत देर की समझाइस के बाद दोनों पक्ष शादी रोकने के लिए राजी हुए।


By - anuj goutam
30-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.