प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार छोड़े टियर गैस, 50 से ज्यादा गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश के हरदा में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा। ये सभी थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे थे । प्रदर्शन में शामिल करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 6 जिले जिसमे हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा जिले का पुलिस फोर्स तैनात है।

 


दरसअल ये पूरा मामला एक हीरे की खरीद के दौरान हुई करीब 18 लाख की ठगी से जुड़ा हुआ है। करणी सेना परिवार के पदाधिकारी आशीष राजपूत से हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई थी। आशीष ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

 

इसी मामले में पुलिस को कोर्ट में चालान पेश करना था जिसके लिए आरोपी को इंदौर से लेकर आई थी। जिसपर करणी सेना के कार्यकर्ता थाने पहुंच कर पुलिस से मांग करने लगे की आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाये। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत, आशीष राजपूत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता रविवार को प्रदर्शन करने जुटे।

 

प्रदर्शनकरियों ने सड़क जाम कर दी। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकरियों तनाव बढ़ गया। जिसके बाद सूबे के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने प्रदशन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को जाम खत्म करने की समझाइश दी लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह वाटर कैनन से प्रदर्शनकरियों पर पानी की बौछार कर दी साथ ही आंसू गैस के गोले भी फेकने पड़े। वहीं प्रदर्शन में शामिल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर समेत 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

 

 

 


By - sagar tv news
14-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.