नकल के आरोप पर भिंड कलेक्टर छात्र पर हुए नाराज | MP CCTV वीडियो वायरल | sagar tv news |
छात्र को थप्पड़ मरते ये शक़्श मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव है। जो छात्र पिट रहा है वो एक परीक्षार्थी जिस पर नक़ल करने का आरोप है। ये पूरा मामला अप्रैल का है जिसके CCTV अभी वायरल हुए है।
दरअसल 1 अप्रैल 2025 को पंडित दीनदयाल कॉलेज, लाड़मपुरा परीक्षा केंद्र में स्नातक परीक्षाओं के दौरान नकल की शिकायतों पर कलेक्टर निरीक्षण करने गए थे । इस दौरान आरोप है कि इस छात्र ने बीएससी फिजिक्स का पेपर सेंटर से बाहर भिजवाया था ताकि हल कराकर वापस मंगाया जा सके। जब उससे पूछताछ की गई तो वह पेपर से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी कॉपी जब्त कर ली गई और उसे ऑफिस बुलाया गया।
वीडियो में नजर आ रहा है कि कलेक्टर ऑफिस के एक कमरे में छात्र से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन छात्र जवाब नहीं देता। इस पर कलेक्टर गुस्से में आकर उसे दो थप्पड़ मारते हैं । वही एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में छात्र ने कहा फिजिक्स की परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाने के बाद लौटने पर उसका पेपर गायब था। तभी कलेक्टर पहुंचे और बिना कुछ पूछे थप्पड़ मार दिया। रोहित के मुताबिक, कान में चोट आई और नकल का केस भी बना दिया गया, बिना उसकी बात सुने।
वही CCTV वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने कहा कि छात्र पेपर बाहर भिजवाकर हल कराने की कोशिश कर रहा था। जब उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद उसे परीक्षा से बाहर कर दिया, जो नियम के तहत कार्रवाई थी। वही इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग चुप्पी साधे हुए है।