Sagar -बारिश पर ब्रेक लगाते ही यूरिया की बड़ी डिमांड, पुलिस के साए में हो रहा वितरण | sagar tv news
सागर में लगातार हो रही बारिश में ब्रेक लगने के बाद अब किसानों को अपनी फसल अच्छी करने के लिए उर्वरक की जरूरत है लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं होने की वजह से किसान परेशान है सागर के मकरोनिया खाद वितरण केंद्र पर सुबह 5:00 से ही किसानों की लंबी-लंबी लाइन लग गई काफी जद्दोजहद के बाद भी कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा, वहीं किसानों की बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा मकरोनिया सीएसपी नीलम चौधरी भी मौके पर पहुंची और उन्होंने अपनी निगरानी में खाद का वितरण कराया
खाद लेने आए किसानों का कहना है कि उन्होंने फसल की बुवाई को कर दी थी लेकिन समय-समय पर उर्वरक देने की जरूरत होती है फसल को जो पहले उर्वरक दिया जाता है उसका समय आ गया है अगर अभी यूरिया नहीं डाल पाएंगे तो फसल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा
सागर में इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर में मक्का की बुवाई की गई है इसके साथ ही बड़े रकवे में सब्जियों और फलों की खेती भी की जाती है ऐसे में इन सभी के लिए यूरिया देना बहुत जरूरी है