तेज बारिश में मस्ती कर रहे तीन युवक बाइक पर सवारों नाले ब-हे, टली बड़ी अनहोनी | sagar tv news |
एमपी के शिवपुरी जिले की तीन तहसीलों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। ज्यादातर नदी नाले उफान पर हैं। पिछोर, कोलारस और बदरवास में भारी बारिश से लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। कुछ युवक मस्ती की उमंग में भी जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। मनका गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर चढ़े नाले को पार करने लगे तो बहने लगे। पीछे बैठे युवक तो कूदकर किनारे लग गया, लेकिन दो युवक बह गए।
वे तैरना जानते थे, इसलिए पेड़ों की डाल पकड़ कर बच गए। बाद में ग्रामीणों ने इन्हें बचा लिया। दिनारा कस्बे के चढ़े नाले में लोग बाइकों से बेहिचक आरपार हो रहे हैं। हालांकि इन घटनाओं का सुखद पहलू यह रहा कि कोई जानलेवा अनहोनी नहीं घटी। निरंतर बरस रहे पानी से पर्यटन स्थलों पर भी रौनक लौट आई है। कूनो नदी का पवा झरना करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर रहा है।
बारिश के मौसम में यह झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। लोग इस झरने की सुंदरता को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। नदी नाले उफान पर हैं और लोग जान जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे हैं। हालांकि गनीमत रही कि कोई जानलेवा अनहोनी नहीं घटी। बारिश के मौसम में पर्यटन स्थलों पर भी रौनक लौट आई है।