हरदा में करणी सेना से मिले दिग्विजय सिंह, कहा कलेक्टर-SP सहित दूसरे अधिकारीयों को तत्काल हटाया जाये
मध्य प्रदेश के हरदा में करणी सेना पर हुए लाठी चार्ज और 50 लोगों की गिरफ़्तारी ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह ,पीसी शर्मा हरदा पहुंचें । जहाँ सबसे पहले राजपूत छात्रा वास में सामाजिक और पीड़ित लोगों से चर्चा की। घटनास्थल का दौरा किया साथ ही पीड़ितों से मुलाकात भी की।
जिसके बाद वह राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट को छावनी बना रखा था। पूर्व मुख्यमंत्री जैसे ही अन्दर गए पुलिस ने राजपूत समाज के लोगों को रोक लिया। जिसके बाद टिमरनी विधायक अभिजीत शाह और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान विधायक काफी गुस्से में नजर आये।
विधायक जयवर्द्धन सिंह बीच बचाव कर अभिजीत शाह और उनके साथियों को अंदर ले गए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाठी चार्ज मामले में पुलिस की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पूरे मामले में न्यायिक जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने कहा की जिले के कलेक्टर, एसपी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,SDM, और,एसडीओपी की तत्काल हटाने की मांग की।
वही जय वर्धन सिंह ने कहा पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की गाड़ी को जेसीबी से क्षति ग्रस्त किया उनकी भरपाई अधिकारियों के वेतन से काट कर पीड़ितों को दी जाए साथ ही इस घटना को विधान सभा में उठाकर दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों हटाकर निलंबित करने की मांग करेंगे