सागर- विधायक शैलेंद्र जैन का जन्मदिन इसलिए रहा खास, धर्म-समाज और जनसेवा को समर्पित | sagar tv news |
सागर नगर विधायक शैलेंद्र जैन के 62वें जन्मदिन के अवसर पर सागर में सेवा और सद्भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उनके निज निवास धर्मश्री, अम्बेडकर वार्ड में खास आयोजन हुए। सुबह 8 से 12 बजे तक पार्थिक शिवलिंग निर्माण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें अब तक आधा सैकड़ा से अधिक यूनिट रक्तदान हो चुका है।
रक्तदान शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए बड़ा सहारा साबित होते हैं। विधायक शैलेंद्र जैन के समर्थकों और नागरिकों ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन को समाज सेवा से जोड़ने की पहल की सभी ने सराहना की।