भाजपा विधायक का सरपंच को भरी सभा में चोर कहना पड़ा भारी, लगाने पड़ेगे कोर्ट के चक्कर
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा विधायक के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, एक साल पहले जून 2024 में एक सभा के दौरान सिंगरौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने सरपंच पर अपमानजनक टिप्पड़ी की थी।
विधायक ने भरी सभा में सरपंच को चोर कह दिया था। जिसके बाद बंधा पंचायत के सरपंच देवेंद्र पाठक ने विधायक के खिलाफ मानहानि की शिकायत की थी। जिस पर एमपी-एमएलए में विधायक के खिलाफ केस पंजीबद्ध हुआ है।