Sagar - सरकारी स्कूलों की छत से गिर रहा प्लास्टर, उसी के निचे बैठकर पढ़ने मजबूर बच्चे
तस्वीरों में दिख रहा यह जर्जर कमरा कोई खंडहर नहीं बल्कि सरकारी स्कूल है। इसकी हालत देख कर आप अंदाजा लगा सकते है की बच्चे किस स्थिति में पढ़ाई कर रहे है। सागर जिले के शाहगढ़ की प्राइमरी और मिडिल स्कूल के 186 बच्चे खतरे के बीच पढ़ाई करने मजबूर है।
दरअसल, शिक्षा विभाग की लापरवाही ने बच्चों की पढ़ाई और उनकी ज़िंदगी का मजाक बना दिया है। पिछले साल शिक्षा विभाग ने 17 कमरे गिरा दिए थे लेकिन अभी तक एक नया कमरा या स्कूल नहीं बनाई गई है। जिसके कारण बच्चे अब टूटे कमरों और टपकती छत के निचे खतरे के बीच बैठकर पढ़ाई कर रहे है।
बता दे कि, शाहगढ़ की मिडिल स्कूल में 4 और प्राइमरी स्कूल में 6 कमरे है। वहीं दोनों स्कूलों में 186 बच्चे दर्ज है। स्कूल के कमरों की छत से सीमेट की परतें गिर रही है साथ ही उनमे से बारिश का पानी टबक रहा है। जिससे क