सागर की कृषि मंडी के सामने खाद की किल्लत से परेशान किसानों में लगा दिया सड़क पर जाम
खाद की किल्लत ने किसानो को सड़कों पर ला दिया है। खाद के लिए किसान सागर गल्ला मंडी के गोदाम में घंटो लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिला। जिससे नाराज किसान सड़क पर उतर आये और चक्काजाम कर दिया।
दरअसल, किसानो को अपने खेतो में लगी फसलों के लिए खाद की जरुरत है। जिसके लिए बे लगातार खाद गोदामों की लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे है। जहा भी यूरिया खाद बटने की सुचना लगती है किसान पूछ जाते है। लेकिन खाद की कमी के कारण किसानो के हाथ सिर्फ निराशा लगती है। शुक्रवार को जब किसान गल्लामंडी के खाद गोदाम पहुंचे तो लाइट न होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पाया।
जिसके बाद किसानो ने चक्काजाम कर दिया। जाम की सुचना मिलते ही मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जाम खुलवाने की कोशिश की। वही बिजली विभाग को सूचित कर गोदाम की लाइट चालू कराई। जिसके बाद वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रविंद्र सिंह कुशवाहा और नायाब तहसीलदार संगीता सिंग की मौजूदगी में खाद वितरण शुरू कराया गया।