Sagar -मर्सीडीज कार लेकर जा रहा था ट्रक, नेशनल हाईवे 44 पर महाराजपुर के पास प-ल-टा
सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर ब्रिज बन रहा है। लेकिन काम करने वाली कंपनी की लापरवाही की वजह से आये दिन सड़क हादसे हो रहे है। बीती रात महाराजपुर के पास एक ट्रक पलट गया। दरसअल, नेशनल हाईवे 44 सागर नरसिंहपुर मार्ग पर महारजपुर के पास ब्रिज का काम चल रहा है। लेकिन सड़क निर्माण कंपनी ने न तो डायवर्सन अच्छे से किया है। और न ही सुरक्षा के इंतज़ाम किये है। साथ ही जो डायवर्सन रूट बनाया वह सिंगल लाइन है।
एक ही पट्टी पर दोनों ओर से वाहन आते है। जिससे वाहन चालकों को समस्या होती है और वे दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शुकवार रात करीब 8 बजे सामने से आ रही एक कार को बचाने के दौरान ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया। ट्रक चालक ने बताया कि वह हैदराबाद से आगरा मर्सीडीज कार लेकर जा रहा था। तभी निर्माणधीन ब्रिज पर सुरक्षा के इंतज़ाम न होने के कारण यह हादसा हुआ है।