आबकारी अधिकारी ने शराब दुकान में दिखाई रंगदारी, CCTV में कैद घटना | MP जबलपुर news
वायरल वीडियो में एक शराब दुकान के अंदर एक शख्स को कर्मचारी के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे हैं। यह घटना एमपी के जबलपुर की शराब दुकान की है। जानकारी के मुताबिक, संजीव दुबे कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चार शराब दुकानों पर पहुंचे थे।
वहां उन्होंने दुकान के कर्मचारी उपेंद्र मिश्रा से दुकान के मालिक के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि जब उपेंद्र मिश्रा ने जवाब नहीं दिया, तो संजीव दुबे ने गुस्से में आकर उन पर हाथापाई की और धमकी दी . आरोप ये भी है कि सहायक आबकारी आयुक्त शराब दुकान के कर्मचारियों पर अवैध बसूली के लिए दबाब बना रहे थे ।इसके बाद संजीव दुबे तीन और शराब दुकानों पर जाकर वहां भी ऐसी की रंगदारी बताते है।
बताया जा रहा है कि ये चारों दुकानें ठेकेदार अजय सिंह बघेल की हैं। मारपीट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं, दूसरी दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी मौके से निकालकर ले जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद ठेकेदार अजय सिंह बघेल ने बरेला थाने में संजीव दुबे और उनके साथ आए कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।