मंदिर से दुर्गा माता की पीतल प्रतिमा ले उड़े चोर, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
कलयुग की काली छाया अब मंदिरो तक जा पहुंची है। मंदिरों में बैठे भगवान भी अब सुरक्षित नहीं है। मंदिर से भगवन की मूर्ति चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां चोरों ने रात के अंधेरे में माता की पवित्र पीतल की प्रतिमा को चुरा लिया।
दरअसल, दो दिन पहले शाहगढ के हिगलाज माता मंदिर से दुर्गा जी की पीतल की मूर्ति चोरी हुई थी। पुजारी बाल किशन यादव जब सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य प्रीतिमा के बाजू में स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति नहीं है। जिसके बाद तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल ने तुरंत सम्बंधित पुलिस अधिकारियो को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद शाहगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने छतरपुर के बिजावर के रहने वाले सरताज खान और साबिर खान को पकड़कर पूछताछ की। जिसमे आरोपियो ने हिगलाज माता मंदिर से मूर्ति और पहले भी खलमंत्रा मंदिर शाहगढ की दान पेटी तोडकर दानराशि चोरी करना स्वीकार्य किया। आरोपियो से चोरी की गई प्रतिमा एवं अन्य सामान बराम