सागर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रतियोगिता में पहली बार 10वीं रैंक मिलने पर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने गंगा आरती के दौरान नागरिकों का अभिवादन कर निरंतर सहयोग की अपील की। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को हुई गंगा आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुगण। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि आप सभी जागरूक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही हमारा सागर शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 प्रतिस्पर्धा में देश में पहली बार 10वें स्थान पर आया है। हम और आप मिलकर आगामी वर्ष में सागर को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। गंगा आरती में मुख्य यजमान बन रहे हैं नागरिकजन। शहर के सम्माननीय नागरिकजन यजमान बन रहे हैं। जो भी नागरिक गंगा आरती में यजमान बनना चाहते हैं वे आरती के 30 मिनट पहले आरती स्थल पर अंकित दीक्षित या पुजारीजन से चकराघाट पर संपर्क कर यजमान बन सकते हैं। निगमायुक्त की अपील: निगमायुक्त ने सभी नागरिकों से निरंतर सहयोग करने की अपील की और कहा कि हम सब मिलकर सागर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का प्रयास करेंगे।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.