सागर की लड़की का भोपाल में अपहरण, 200 km दूर गांव में तनाव, पुलिस ने डाला डेरा
सागर जिले के मालथोन थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में पिछले कुछ दिनों से स्थिति तनावपूर्ण चल रही है जिसकी वजह से पुलिस डेरा डाली बैठी हुई है, मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले इसी गांव की एक नाबालिक लड़की को गांव का ही युवक अपहरण करके ले गया है, जो दूसरे समुदाय से आता है
दोनों के ही परिवार भोपाल में रहकर मजदूरी का काम करते थे खैराई गांव होने की वजह से यहां स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है पिछले 15 दिनों से कभी हिंदू संगठन के लोग को कभी अन्य लोग भी यहां पर पहुंच जाते हैं,
वही मालथोन थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता ने भोपाल के कटरा हिल्स थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है पुलिस लगातार लड़की की तलाश में जुटी हुई है
इधर गांव में स्थानीय लोग दूसरे समुदाय के लोगों पर उनकी जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि बुलडोजर चला कर इनको तोड़ा जाए ऐसी स्थिति में कोई गड़बड़ी न हो जाए इसके लिए पुलिस तैनात है