Sagar- पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे चोर, दम है तो रोक कर दिखाओ..

 

सागर जिले के खुरई में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे हुए बैठी है, पुलिस के ढीले रवैये के अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि चोरों ने लगातार तीसरे दिन उसी वार्ड की उसी गली में स्थित घर को निशाना बनाया, और लाखो का माल उड़ा ले गए, ऋषभ कुमार वार्ड अलग-अलग स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां पहली चोरी खिमलासा रोड स्थित ऋषभ कुमार वार्ड में रेलवे के रिटायर कर्मचारी के घर में मौजूद लोगों के होने के बाद भी चोरों ने चोरी की।

 

 

 

 

वहीं दूसरे घटना खैरा नाका रोड स्थित ऋषभ कुमार वार्ड के रामनगर कॉलोनी में रहने वाले रेलवे के रिटायर कर्मचारी के सूने घर में चोरों ने धावा बोल दिया था, तो वहीं अब ऋषभ कुमार वार्ड में तीसरी घटना संतोष रैकवार के सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। जहां चोरों ने करीब ढाई लाख रुपए नगदी और ढाई लाख रुपए के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित संतोष रैकवार ने बताया कि वह पेशे से चाय की दुकान चलाते हैं और घटना के दिन दूसरे घर में सोने के लिए चले गए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना लगते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची। घर के पास गली में स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


By - sagar tv news
22-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.