लिव-इन पार्टनर ने मां-बेटी के साथ कर दी अनहोनी! पति-पत्नी बनकर रह रहे थे साथ, आरोपी फरार
एक किराए के कमरे से पति-पत्नी बनकर लिव इन में रह रहे कपल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मां-बेटी की डेडबॉडी बरामद हुईं है । दरसअल इस किराए के कमरे में दो महीने से लिव-इन में रह रहे कपल ने खुद को पति-पत्नी बताया था, लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। मामला एमपी के विदिशा जिले के गंजबासौदा से सामने आया है, यहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी 3 साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। और फरार हो गया। दोनों शव मंगलवार सुबह कमरे में पाए गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनुज विश्वकर्मा ड्राइवर है और वह बीते दो महीने से रामसखी कुशवाहा नाम की महिला और उसकी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने मकान मालिक को खुद को पति-पत्नी बताया था और तीसरी मंजिल पर एक कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक शशि कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात उन्हें किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद की आवाजें सुनाई दी थीं। जब सुबह वह नीचे पहुंचे तो मां-बेटी की लाशें देख घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मृतिका रामसखी की बड़ी बेटी घटना के वक्त कमरे में मौजूद थी और फिलहाल उसी से पूछताछ की जा रही है। वही मृतिका के पिता गजराज कुशवाहा ने बताया कि लगभग 15 साल पहले रामसखी की पहली शादी बेतोली गांव में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कोर्ट मैरिज के जरिए बादल कुशवाहा नाम के व्यक्ति से की। इस शादी से उन्हें तीन बेटियां हुईं। मगर बादल की शराब पीने की आदत के चलते रामसखी ने उससे भी रिश्ता तोड़ दिया था।
लगभग 7 महीने पहले रामसखी की मुलाकात अनुज विश्वकर्मा से हुई और फिर दोनों एक साथ रहने लगे। किराए पर कमरा लेते समय आरोपी अनुज ने बताया था कि वह महू गांव का रहने वाला है और यहां बस चलाता है। उसने दावा किया था कि उसकी भी तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक नानी के घर रह रही है और दो बेटियां उनके साथ हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। बच्ची तनु की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसे काउंसलिंग भी दी जा रही है। मामले की सच्चाई आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरी तरह सामने आ सकेगी।