Sagar -अवैध मांस-मछली विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 55 किलो मांस नष्ट, 3 हाथठेले जप्त

 

सागर में अवैध रूप से मांस और मछली बेचने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 55 किलो मांस और मछली को किया नष्ट। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर नगर निगम सागर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को अनाधिकृत रूप से मांस और मछली विक्रय करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान कुल 55 किलो मांस और मछली को जब्त कर फिनायल डालकर नष्ट कर दिया गया, वहीं तीन हाथठेले भी जप्त किए गए।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को नगर निगम की टीम ने मोतीनगर चौराहा क्षेत्र, सिविल लाइन ,तहसीली ,पीली कोठी ,गोपालगंज में कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत रूप से हाथठेला पर मांस और मछली बेच रहे व्यापारियों से करीब 50 किलो मांस और मछली जब्त की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब्त मांस-मछली को मौके पर ही फिनायल डालकर नष्ट कर दिया। इसी के साथ नगर निगम की टीम ने जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत अवैध मांस विक्रेताओं के विरुद्ध अतिक्रमण दल के साथ संयुक्त कार्रवाई भी की। इस दौरान और भी करीब 5 किलो मांस जब्त कर उसे भी नष्ट किया गया।

 

 

 

कुल मिलाकर नगर निगम द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में करीब 55 किलो मांस और मछली को नष्ट कर दिया गया और अवैध रूप से व्यापार कर रहे तीन हाथठेलों को भी जब्त कर लिया गया। नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि शहर में स्वच्छता बनाए रखी जा सके और लोगों की सेहत पर कोई खतरा न हो। नगर निगम ने पहले भी अवैध मांस विक्रेताओं के खिलाफ चेतावनी दी थी, बावजूद इसके अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध यह कठोर कदम उठाया गया है।

 

 

 

 

कार्रवाई के दौरान निरीक्षण टीम में स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सिंह राजपूत, स्वच्छता निरीक्षक सईद उद्दीन कुरेशी, जोन प्रभारी गंधर्व सिंह, वार्ड दरोगा शाकिर अली, प्रकाश मिश्रा, वीरेंद्र बोहत, राजू रैकवार और सफाई संरक्षक उपस्थित रहे। नगर निगम की टीम ने यह भी संदेश दिया कि अनाधिकृत रूप से मांस और मछली का विक्रय करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ और स्वस्थ सागर शहर बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी नगर निगम को तुरंत दें।


By - sagar tv news
23-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.