Sagar- स्कूल से निकल रहे छात्र पर टूट पड़े, अस्पताल में कराया भर्ती |SAGAR TV NEWS|
सागर मकरोनिया के अभ्योदय स्कूल कैंपस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब स्कूल के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, गंभीर हालत में शिक्षकों ने उसे निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, इस घटना के बाद स्क़ूल मेनेजमेंट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे है,
इधर घायल हुआ छात्र सानौधा गांव का है तो पीटने वाला परसोरिया गांव का, दोनों के बीच किसी बात को लेकर एक दिन पहले कहा सुनी हुई थी आज जैसे ही स्कूल की छुट्टी हुई तो परसोरिया निवासी स्टूडेंट अपने साथ कुछ दोस्तों को लेकर खड़ा सानौधा के छात्र पर देखते ही टूट पड़े, जिससे उसे हाथ में गंभीर चोट आई,घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने ही छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया,मामले की जानकारी मिलने के बाद मकरोनिया पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल छात्र के बयान दर्ज किए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है