सागर में ड्राइवर की लापरवाही, पुल से ट्रक निकाला | Sagar Khurai News | Khurai Latest News
कोई कितना भी समझाए लेकिन कुछ लोग जान जोखिम में डालने से जरा भी कुरेज नहीं करते। अब इस वीडियो को ही देख लीजिये किस तरह एक ट्रक ड्राइवर जान जोखिम में डालकर इस ओवरफ्लो पुल को पार कर रहा है।
ये वीडियो एमपी के सागर जिले की खुरई का है। यहाँ लगातार बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं लोग जान जोखिम में डालकर बहते नदी नाले पार करने के साथ ही पुल, पुलियों और नाले में नहाने के नजारे लगातार सामने आ रहे हैं। कहीं पुल-पुलिया नहीं होने से लोगों को मजबूरी में जान का खतरा उठाना पड़ रहा है। वहीं कुछ जगह लोग जानबूझकर अपनी जान गंवाने पर तुले हुए हैं।
ऐसे ही बीना नदी उफान पर होने के बाद भी जान जोखिम में डालकर ड्राइवर ने ट्रक निकाला। खुरई-राहतगढ़ रोड पर स्थित बरोदिया नौनगर के पास माला घाट के पुल के ऊपर बीना नदी उफान पर होने के बाद भी ट्रक ड्राइवर जान जोखिम में डालकर ट्रक निकाल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी इस्लाम खान ने बताया कि पुल पर पानी होने के कारण रास्ता बंद है लेकिन कई वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं और वाहन निकाल रहे हैं।