चश्मे की कीमत को लेकर इंस्पेक्टर ने दिखाया वर्दी का रौब, बिना पैसे दिए चश्मा ले गए, CCTV में कैद हुई घटना
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमे एक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी खड़ा शख्श चश्मा दुकान पर खड़ा है और उसकी दुकानदार के साथ चश्मा ठीक करने की कीमत को लेकर बहस हो रही है। इसी दौरान ये इंस्पेक्टर कुछ बड़बड़ाता और पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में हॉट टॉक होने लगती है। इसी बीच इंस्पेक्टर साहब गुस्से में आकर दुकानदार को बिना पैसे दिए ही चश्मा लेकर वहां से चले गए। आइये पहले ये वीडियो देखिये
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कटरा कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर आर.के. सिंह ने चश्मे की एक दुकान से अपना चश्मा बनवाया था. जब दुकानदार ने चश्मा ठीक करने के बाद उनसे पैसे मांगे तो वो अपनी वर्दी का रोब झाड़ने लगे.
दुकानदार ने इंस्पेक्टर साहब से चश्मा बनवाई के 1500 रुपए मांगे थे. इस पर इंस्पेक्टर आर.के. सिंह ने कहा कि जो मन में आएगा वही लोगे. 1500 बोलोगे तो क्या 1500 मिलेंगे और इतना कहते हुए वह चश्मा उठाकर दुकान से चले गए. दुकानदार ने जब उनसे कहा कि आप पैसे नहीं दोगे तो उन्होंने कहा कि नहीं देंगे.
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी पर क्या कार्रवाई हुई इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वही सागर टीव्ही न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।