SAGAR - Rajyarani Express में सीट को लेकर कहासुनी| Video Viral | GRP ने दर्ज किया केस
मध्यप्रदेश में राज्यरानी एक्सप्रेस से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ सागर जिले में बीना-कटनी रेल रूट पर बघौरा और खुरई रेलवे स्टेशन के बीच चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में कुछ यात्रियों के साथ मारपीट की गयी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीआरपी ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन से सेकंड क्लास कोच में भोपाल से सागर सफर कर रही 22 साल जया जाटव निवासी साई मंदिर सदर, थाना केन्ट सागर, अपने साथी अभिषेक जाटव, वीरा बाल्मीकि और प्राची बाल्मीकि के साथ सफर कर रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात यात्रियों ने सीट पर बैठने को लेकर उनसे मारपीट कर दी।
वीडियो में साफ़ दिख रहा है की ट्रैन खड़ी है और सेकंड क्लास कोच में अफरा तफरी मची हुई है। चीख पुकार की आवाज़ भी आ रही है। डब्बे के अंदर एक पुलिस कर्मी एक युवक को पकड़ कर डब्बे से बाहर ले जाता है। इसी बीच एक और युवक हाथ में बैल्ट लेकर डब्बे के दरवाज़े की तरफ खड़ा दिखाई देता है। खिड़की में बैठी एक लाल टीशर्ट पहले युवती युवक को लगातार खींच पर सीट पर बैठाते हुई दिखाई देती है। वही ट्रैन का हॉर्न बजता है इस दौरान एक दूसरी युवती घबराई सी दरवाज़े के पास दिखाई देती है। इस दौरान ट्रैन में गहमा गहमी बनी रहती है
इस घटना के बाद युवती की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात चार लोगों के खिलाफ धारा 115, 118(1), 296, 351(1), 03(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें, इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।