Sagar- सागर पुलिस की दबंगई शिकायत करने पहुंचे युवाओं को धक्के देकर भगाया, जबरन पकड़कर लॉकअप में डाला

 

पुलिसवाला गुंडा आपने फिल्मों और टीवी सीरियलों में तो खूब देखा होगा लेकिन इसकी रियल स्टोरी सागर के गोपालगंज थाने में देखने को मिली जहां ठगी का शिकार हुए युवक युवतिया अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे यहां उनकी समस्या सुनने की बजाय पुलिसकर्मी वर्दी का रौब झाड़ने लगे, पहले तो सबको थाने से बाहर भगाया जब कुछ लोगों ने सवाल किया तो उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए जबरन पकड़कर लॉकअप में ले गई इस दौरान लड़कियों और महिलाओं से अभद्रता की, इसके बाद सभी पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंच गए जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अपनी शिकायत की, गोपालगंज थाने के पुलिसकर्मियों की करतूत बताई, थाने में पदस्थ आरक्षक दीपक व्यास तो सीधा गुंडई दिखाते हुए ही नजर आये वीडियो में आप देख सकते है कि यह साहब एक उमेश यादव नाम के लड़के को जबरन पकड़ कर ले जाते दिखाई दे रहे है

 


बता दें कि सागर और दमोह के बच्चे गोपालगंज थाने पहुंचे थे जिनसे V-Believers नेटवर्किंग कंपनी के द्वारा ठगी करने के आरोप है यह सभी बच्चे अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस कर्मियों के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, यहां तक की जिस कंपनी के खिलाफ यह शिकायत कर रहे थे उनके कर्मचारियों को बुलाकर थाने के अंदर बैठा लिया और जो फरियाद लेकर पहुंचे थे उनको बाहर कर दिया इसी बात को लेकर जब फरियादियों ने सवाल उठाए तो पुलिस इनसे तू तड़ाक़ में बात करने लगी, और फिर जो थाना परिसर के अंदर ही वर्दी की गर्मी दिखाई वह कैमरे में कैद हो गई,

 

 


By - sagar tv news
28-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.