Sagar - सागर जिले में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा हाल
सागर में सावन सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार की दोपहर तक जारी है जिले में कई जगहों पर नदी और नाले उफान पर आ गए हैं जिसकी वजह से कई गांव का संपर्क टूट गया है, सागर जबलपुर मार्ग पर झालौन के पास ब्यारमा नदी उफान पर आने से रास्ता बंद हो गया है पिछले 24 घंटे में सागर जिले में कहीं-कहीं पर 5 इंच तक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है वही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक ऐसे ही झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
2 दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश को देखकर तो लोग यही कहने लगे हैं की लगी आज फिर सावन की वो झड़ी है...
सागर के अलावा दमोह छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी पन्ना जिले में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें 4 इंच से लेकर 8 इंच तक एक साथ कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है इस स्थिति में बाढ़ आने की भी संभावना है
सागर जिले के राहतगढ़ में सबसे अधिक 983 मिली मीटर यानी की 39 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है जो पिछले साल की तुलना में 29 जुलाई तक दोगुनी बारिश हो चुकी है.
सागर मुख्यालय पर भी सोमवार सुबह 8:30 बजे से मंगलवारकी सुबह 8:30 बजे तक 2 इंच से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है यहां पर अब तक 570 mm बारिश दर्ज की गई है जो पिछले साल की तुलना में 215 mm यानी की करीब 9 इंच कम है.
सागर जिले की औसत वर्षा अब तक 720 मिली लीटर यानी कि 28.2 इंच दर्ज की गई है जो पिछले साल की तुलना में 7 इंच अधिक है 1 जून से लेकर 29 जुलाई तक सागर में सामान्य से 33% अधिक बारिश हो चुकी है.
स्थानीय मौसम विभाग के प्रभारी विवेक छलोत्रे ने बताया प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है और दो ट्रफ लाइनें भी सक्रिय हैं. इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. सागर जिले के लिए भी अगले 24 घंटे का बारिश अलर्ट जारी किया