MP | रिश्वत लेते पकडे गए जेलर, साले को बचाने जीजा से ले रहे थे 15 हजार |SAGAR TV NEWS|
उज्जैन लोकायुक्त ने खाचरोद उप जेल के सहायक जेल अधीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सहायक जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राणावत ने जेल में बंद कैदी को मारने-पीटने से बचाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
जेल में बंद आरोपी के जीजा ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को कर दी। जिसके बाद सहायक जेल अधीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
उज्जैन से 70 किमी दूर खाचरोद उप जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब लोकायुक्त की टीम ने वही के उप जेल के सहायक जेल अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया-उज्जैन निवासी जितेंद्र गोमे ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त आनंद कुमार यादव को शिकायत की थी। उनका कहा था कि मेरा साला कनवर सिसौदिया उपजेल खाचरोद में बंद है। सहायक जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राणावत द्वारा साले को मारने पीटने से बचाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।