बाढ़ ग्रस्त ग्रामों में पहुंचे मंत्री, बोले इस जीवन में आपका कर्ज चुकाना संभव नहीं |SAGAR TV NEWS|
एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले की सबसे बड़ी जबेरा विधानसभा अंतर्गत जनपद तेंदूखेड़ा के ग्राम व्यारमा नदी में आई भीषण बाढ़ ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। खेत, मकान, पशुधन और घरों में रखा अनाज तक तबाह हो गया। इस संकट की घड़ी में विधानसभा का मानसून सत्र छोड़कर स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों की तकलीफ बांटी। मंत्री ने सर्रा, झमरा, खमतरा, तारादेही, टेड महगुवा और अन्य प्रभावित इलाके का दौरा किया।
मंत्री बोले ने गांववासियों को बच्चों के लिए कपड़े, महिलाओं के लिए साड़ियां, कंबल, चावल, गेहूं, आटा, नमक और रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें भी सौंपीं। मैंने विधानसभा की कार्यवाही छोड़कर सबसे पहले अपने क्षेत्र की जनता की चिंता की है। यह मेरा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि आप सबका कर्ज है जो मैं इस जीवन में भी पूरी तरह नहीं चुका सकता। बाढ़ की चपेट में आए परिवारों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा, इसके लिए सर्वे चल रहा है।
दो-तीन दिन में रिपोर्ट तैयार होगी। मंत्री ने बताया कि संकट के दौरान लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और हर संभव मदद के निर्देश दिए। इस बाढ़ से क्षेत्र की फसलें, घर का राशन, घरेलू सामान और मवेशी भी प्रभावित हुए हैं। सरकार ने पीड़ितों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।