ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार | Chattarpur News |SAGAR TV NEWS|
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ₹10,000 नकद, एक सोने की अंगूठी और 45 ATM कार्ड बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई जून में नौगांव के कोठी चौराहे पर केशव नारायण नायक के साथ हुई ATM धोखाधड़ी की शिकायत के बाद शुरू की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार आरोपियों में बंटी उर्फ वीर सिंह राजपूत दतिया, निशांत उर्फ राजा रावत ललितपुर, शिवम यादव ललितपुर और जीतू उर्फ जितेंद्र पाराशर नौगांव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, निशांत और शिवम पहले में भी ऐसे मामलों में पकड़े जा चुके हैं।
गिरोह ने सागर, विदिशा और झांसी में भी ऐसी वारदातें कबूल की हैं। वहीं, जीतू पाराशर पर लूट, अवैध हथियार और जुआ समेत 11 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य थानों से संपर्क कर रही है।