रक्षा बंधन 2025 कब है? जानिए तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय!
रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक पर्व माना जाता है, जो हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। सावन पूर्णिमा की शुरुआत 8 अगस्त दोपहर 2:12 बजे से हो रही है और इसका समापन 9 अगस्त दोपहर 1:24 बजे पर होगा। इसलिए 9 अगस्त को राखी बांधने का सबसे अच्छा समय सुबह 5:21 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।
साथ ही बता दें कि क्या रहेगा भद्रा का असर? भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर, 9 अगस्त को रात 1:52 बजे तक रहेगा। चूंकि भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए 9 अगस्त को सुबह भद्रा समाप्त होने के बाद राखी बांधना उत्तम रहेगा। इसलिए इस बार बहनें 9 अगस्त की सुबह शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।