इस काम में प्रदेश में नंबर1 और देश में 5 वे स्थान पर आई खुरई नगरपालिका || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई नगरपालिका को प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य के लिये सम्मानित किया गया है। खुरई नगरपालिका मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर व देश में पांचवे स्थान पर आई है।इंदौर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के राज्यमंत्री आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सार्वजनिक भूमि पर सर्वश्रेष्ट एएचपी का विशेष पुरस्कार प्रदान किया है। इस उपलब्धि पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। बतादे की मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह खुरई विधानसभा से विधायक है जिनके अथक प्रयासों से खुरई को ये उपलब्धि हासिल हुई हैं खुरई नगरपालिका के सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया बाईट खुरई के अटलबिहारी बाजपेयी कॉलोनी में एएचपी आवास में रहने वाले हितग्राहियों ने प्रधामंत्री आवास योजना को जन उपयोगी बताते हुये कहा


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
02-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.