सागर में झील पर लहराया तिरंगा, दिखा अद्भुत नजारा, देशभक्ति के रंग में रंगा सागर, जल तिरंगा यात्रा

सागर में झील पर लहराया तिरंगा, दिखा अद्भुत नजारा, देशभक्ति के रंग में रंगा सागर, जल तिरंगा यात्रा

 

सागर झील पर लहराया तिरंगा
जल तिरंगा यात्रा में जनसैलाब

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर का नजारा देशभक्ति से सराबोर हो उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ ने भव्य जल तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने मोटरबोट में सवार होकर तिरंगा लहराया। यात्रा की शुरुआत डोंगी चालकों ने हाथों में तिरंगा थामकर की, जबकि क्रूज पर सवार महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को भावुक और रोमांचक बना दिया। "वो भारत देश है मेरा…" जैसे गीतों की गूंज झील में गूंजती रही, वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों से उत्साह भर दिया।

जल तिरंगा यात्रा का दृश्य अद्भुत था—झील में लहराता विशाल तिरंगा, सजी हुई नावें और देशभक्ति के गीतों के बीच मुस्कुराते चेहरे। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक पहुंचे और इसकी जमकर सराहना की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज रैकवार, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के बाद नेताओं ने आसपास के क्षेत्रों में तिरंगे भी लगाए। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि मंगलवार, 12 अगस्त को शाम 4 बजे साहू समाज धर्मशाला, खुरई रोड से अंबेडकर मूर्ति, भगवानगंज तक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।इस आयोजन में मातृशक्ति, युवा मोर्चा और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे सागर में आजादी का अमृत महोत्सव और भी खास बन गया।


By - sagar tv news
11-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.