स्टेशन पर मेमू ट्रेन के इंजन में घुसा युवक,पायलट की सीट पर बैठकर बोला–मैं चलाऊंगा, पुलिस ने उतारा

 

ग्वालियर से कैलारस जाने वाली मेमू ट्रेन में उस समय हडकंप मच गया, जब एक व्यक्ति ट्रेन के इंजन में लोको पायलट की सीट पर जा बैठा और बोला ट्रेन मैं चलाऊंगा। सहायक लोको पायलट ने उसे उतरने को कहा तो वह हंगामा करने लगा और ट्रेन चलाने की जिद करने लगा। इसके बाद तीन से चार सहायक लोको पायलट इंजन में पहुंचे और उसे काफी मुश्किल से बाहर निकाला।

 

 

घटना सोमवार शाम की है, जिसका 28 सेकंड का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। इंजन में घुसे युवक को जब बाहर निकालने का प्रयास किया गया, तो उसने स्टाफ से न सिर्फ झूमाझटकी की, बल्कि मारपीट भी की। जिसकी सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल को दी। युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है।

 

 

ग्वालियर से कैलारस के लिए मेमू शाम 4.55 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन प्लेटफार्म तीन पर लगभग एक घंटे पहले आ जाती है। सोमवार को भी यह ट्रेन शाम 4 बजे से पहले आ गई। तभी युवक इंजन में चढ़ गया। ट्रेन के इंजन में तैनात सहायक लोको पायलट की नजर उस पर पड़ी। युवक लोको पायलट की सीट पर बैठा था। बस यहीं से हंगामा शुरू हो गया। जब उसे रोकना चाहा तो वह अड़ गया कि आज तो मैं ही ट्रेन चलाऊंगा। उसके जिद करने और बार-बार खिशियाने से सहायक लोको पायलट समझ गया कि व्यक्ति मानसिक रूप से सामान्य नहीं है। सहायक लोको पायलट ने आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी।

 


ट्रेन जानी आगरा की ओर थी, युवक झांसी एंड पर बैठा था
मेमू ट्रेन के इंजन में बैठे युवक से कोई खतरा नहीं था, क्योंकि मेमू ट्रेन में दो इंजन होते हैं। ट्रेन कैलारस जाना थी इसलिए आगरा एंड पर लगे इंजन से गाड़ी चलना थी जो मुरैना होते हुए कैलारस जाती, लेकिन सिरफिरा व्यक्ति झांसी एंड पर लगे इंजन में चढ़ गया था। ऐसा भी पता लगा है कि इस व्यक्ति ने ट्रेन में चढ़ने से पहले स्टेशन के फ्लेटफार्म नंबर-1 पर भी यात्रियों के साथ हंगामा किया था।

 


ट्रेन के इंजन के बाहर लगी भीड़
ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के साथ प्लेटफार्म के अधिकांश यात्री इंजन के पास पहुंच गए और इस घटनाक्रम को देखने लगे। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र थे। वहीं मानसिक व्यक्ति ने ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने के बाद भी हंगामा किया।

 

 

 


By - sagar tv news
12-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.