Sagar - फूल लेने रुकी यात्रियों से खचाखच भरी बस, अचानक आई जोरदार आवाज और मच गई चीख...|SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है बुधवार सुबह 6:30 बजे चितौरा टोल टैक्स के पास फूल लेने रुकी खड़ी बस में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बस पलट कर गई। इसमें करीब 15 यात्री घायल हुए हैं बस और ट्रक दोनों के ही ड्राइवर घायल है
सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम से सीआरओ सुनील पौराणिक,आरपीओ लालू चौधरी, हेमंत अहिरवार, ड्राइवर सुनील प्रताप चढार, हेल्पर पुरुषोत्तम और रामदास मौके पर पहुंचे तुरंत ही सूचना हाईवे एंबुलेंस और पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक MP-11-P-0332 सागर से देवरी तरफ जा रही थी सुबह 6:30 बजे बस फूल लेने चितौरा टोल टैक्स के पास रूकी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक-MP-07-HB-5190 ने बस को टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
वही क्रेन द्वारा बस को सीधा कर यातायात को सुचारु किया गया है