Sagar- 15 मिनट की बारिश में घरों-दुकानों में घुसा 2 फुट पानी, खुला नाला बना मुसीबत

सागर स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं, लेकिन हकीकत क्या है, यह तस्वीरें खुद बयान कर रही हैं। शहर के तिलकगंज इलाके में केवल एक घंटे की बारिश ने ही स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी। पुरानी गल्ला मंडी रोड, गोल्डन ट्रांसपोर्ट के पास और वंदना होटल के पीछे का इलाका बारिश के पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सड़क का काम महीनों से अधूरा पड़ा है और नाला खुला हुआ है।

 

 

जैसे ही बारिश होती है, नाला ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे घरों और दुकानों में घुस जाता है। सबसे खतरनाक बात – इस पानी के साथ सांप भी गलियों में आ जाते हैं, जिससे लोगों की जानमाल पर खतरा बढ़ जाता है। शाम को केवल 15 मिनट की तेज बारिश हुई और देखते ही देखते दो फुट तक पानी घरों और दुकानों में भर गया। व्यापारी रात भर अपनी दुकान से पानी और कीचड़ निकालते रहे, वहीं महिलाएं और बच्चे घरों में कैद रहे।

 

 

 

वार्ड के लोगों का आरोप है कि नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हर बार अधिकारियों की ओर से नए बहाने सुनने को मिलते हैं – कभी बजट न होने का, कभी टेंडर अटकने का। नतीजा यह कि साल-दर-साल बारिश में यही नजारा दोहराया जाता है। स्थानीय निवासी कहते हैं, स्मार्ट सिटी की चमकदार तस्वीरों और विज्ञापनों के पीछे ऐसी सच्चाई छिपी है जिसे अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं। अगर समय रहते नाले की मरम्मत और कवर नहीं किया गया, तो अगली बारिश में हालात और भी भयावह हो सकते हैं। अब लोग प्रशासन और नगर निगम से एक ही सवाल पूछ रहे हैं – आखिर कब तक ‘स्मार्ट सिटी’ के नाम पर सिर्फ कागजों में विकास दिखाया जाएगा?


By - sagar tv news
13-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.