Sagar- ध्वजारोहण के कार्यक्रम में पार्षद की ग्रामीणों से बहस, भाइयो को घनघनाया फोन और फिर
सागर के कर्रापुर नगर परिषद में ध्वजारोहण के बाद विवाद हो गया जिसमे एक पार्षद पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे है, इसमें 3 लोग घायल है , सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने को लेकर यह विवाद हुआ जिसमें पार्षद के भाइयों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट के आरोप है, घायलों को इलाज के लिए मकरोनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है
मिली जानकारी के अनुसार कर्रापुर नगर परिषद को लेकर एक अनऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें लोग समस्याओं को लेकर टीका टिप्पणी करते हैं इसी में राहुल राठौर के द्वारा कुछ दिन से समस्याओं को ग्रुप में लिखा जा रहा था इसको लेकर परिषद में वार्ड नंबर 5 के पार्षद जितेंद्र सिंह ठाकुर नाराज चल रहे थे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में जब राहुल और सोम राठौड़ पहुंचे तो इनकी जितेंद्र सिंह से बहस हो गई गाली गलौज होने लगी जब यह लोग कार्यक्रम से बाहर आए तो पार्षद के भाई बंधु आ गए जिन्होंने लाठी डंडों से इनके साथ मारपीट की इसके बाद पुलिस में शिकायत की जहां मेडिकल कराया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है