Sagar- मंत्री गोविंद राजपूत से मिलने उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोग बधाई देने पहुंचे

 

सागर के कद्दावर नेता और मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बुंदेलखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने जन्मदिन के अवसर पर सागर के होटल रॉयल पैलेस में आयोजित मित्र मिलन, कार्यकर्ता सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र की देवतुल्य जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आप सभी मित्रों, पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और सुरखी विधानसभा के परिवारजनों का प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी असली ताकत है।

 

 

 

इस मौके पर उन्होंने सुरखी विधानसभा सहित समूचे बुंदेलखंड के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि मैं सागर और बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। सुरखी और बुंदेलखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मैं संकल्पित हूं। आने वाला समय इस क्षेत्र के लिए नई समृद्धि और प्रगति का साक्षी बनेगा।

 

 

 


दिन की शुरुआत मंत्री राजपूत ने गौशाला में पूजा-अर्चना कर गोमाता के आशीर्वाद लेने के साथ की। इसके बाद उन्होंने होटल रॉयल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सभी से भेंट की एवं दिव्यांग बच्चों के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव का प्रतीक रहा।

 

 

 

सुरखी विधानसभा के राहतगढ़, बिलहरा, जैसीनगर, सीहोरा सहित अन्य मंडलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान सांसद लता वानखेड़े, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक विरेन्द्र सिंह लोधी लंबरदार, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व बंडा विधायक हरवंश सिंह राठौर, पूर्व खुरई विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व महापौर अभय दरे, सहित संभागीय कमिश्नर अनिल सुचारी, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भरत सिंह राजपूत एवं जिले के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारियों व कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी दीर्घायु और क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

मंत्री राजपूत ने कहा कि आप सभी का प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष राहतगढ़ एवं मंत्री राजपूत के बड़े भाई गुलाब सिंह राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का क्षेत्र वासियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद राजपूत परिवार की पूंजी है हम सब आपकी सेवा में हमेशा इसी तरह उपस्थित रहेंगे आपका स्नेह और आशीर्वाद राजपूत परिवार पर इसी तरह बना रहे


By - sagar tv news
16-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.