सड़क किनारे मिले 43 वोटर आईडी, केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास, प्रशासन ने शुरू की जांच

 

शहर के सिविल लाइन रोड पर मंगलवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एमपी के टीकमगढ़ जिले में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले के पास सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर में 43 वोटर आईडी कार्ड मिले। जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत एसडीएम को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर बाद तहसीलदार और पटवारी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने सभी वोटर आईडी कार्डों को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ये 43 वोटर आईडी कार्ड कचरे में कैसे पहुंचे? क्या ये लापरवाही का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई और वजह छुपी है? प्रशासन ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदारों का पता लगाने की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि वोटर आईडी लोकतंत्र की सबसे अहम पहचान है। अगर ये ही कचरे में मिलें तो आम जनता का विश्वास डगमगाना लाजमी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब उम्मीद की जा रही है कि जिला प्रशासन जल्द ही दोषियों तक पहुंचेगा। तहसीलदार ने कहा कि घटना गंभीर है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि यह लापरवाही किसकी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
21-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.