मोबाइल नंबर न देने पर स्कूल से लौट रही महिला के साथ अनहोनी, सीसीटीवी में कैद घटना, केस दर्ज | टीकमगढ़ न्यूज़

 

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर एक युवक ने हमला कर दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घटना 18 अगस्त दोपहर करीब सवा 2 बजे की है। 27 साल की वर्षा रैकवार अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का मनीष रैकवार रास्ते में मिला और उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

 


पीड़िता के भाई रूपेश रैकवार के मुताबिक, आरोपी उनकी बहन के घर के सामने रहता है और नशे का आदी है। वह आए दिन छेड़खानी करता था और मोबाइल नंबर मांगता था। इनकार करने पर गालियां देता था। घटना के दिन भी जब वर्षा ने नंबर देने से मना किया तो आरोपी ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से महिला लहूलुहान हो गई।
महिला की चीख सुनकर मोहल्लेवासी मुन्ना शर्मा और भरत रैकवार मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। लेकिन आरोपी भागते-भागते धमकी दे गया कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देगा।

 

 

 

कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मनीष रैकवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


By - sagar tv news
22-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.