MP के पूर्व CM की भतीजी के साथ दिनदहाड़े लूट | Rewa News | |SAGAR TV NEWS|
मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार तक को निशाना बनाया जा रहा है। रीवा में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की भतीजी और सीधी नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष कुमुदनी सिंह अपने साथियों के साथ ऑटो से सफर कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से उनका पर्स छीन लिया, जिसमें नगदी, मोबाइल और आभूषण थे। इस घटना में उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु शर्मा और अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
घटना में कुमुदनी सिंह बाल-बाल बचीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि रीवा में बकर्स गैंग लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन सवाल यह है कि आखिर प्रदेश में चोर-लुटेरों को पुलिस का खौफ क्यों नहीं है और ऐसी घटनाएं लगातार क्यों बढ़ रही हैं।