जबलपुर को मिला प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, 1052 करोड़ की सौगात, गडकरी और सीएम ने किया लोकार्पण

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर को आज एक नया तोहफा मिलने जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। करीब 1052 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 6.855 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर मदनमहल से दमोहनाका तक फैला हुआ है। यह न सिर्फ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है बल्कि जबलपुर को आधुनिक यातायात व्यवस्था और महानगरीय पहचान देने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट साबित होगा। फ्लाईओवर के चालू होने से शहर की ट्रैफिक समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर मदनमहल, रसल चौक, दमोह नाका जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

 

 

राकेश सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने बताया कि यह फ्लाईओवर जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि शहर के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। फ्लाईओवर का डिज़ाइन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों के तहत बनाया गया है। इसके दोनों सिरों पर सुगम एप्रोच रोड और इंटरसेक्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। लोकार्पण समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर के लिए यह दिन ऐतिहासिक है क्योंकि अब जबलपुर प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का गवाह बनेगा।

 

 


By - Sagar Tv News
22-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.