इंदौर में व्यापारी की ह- त्या, पूर्व पार्टनर ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम |SAGAR TV NEWS|
इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। मिलन हाइट्स बिल्डिंग में रहने वाले व्यापारी चिराग जैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके पूर्व व्यवसायिक साझेदार विवेक जैन पर लगा है।
जानकारी के मुताबिक सुबह विवेक जैन चिराग जैन के घर में घुसा और उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले की गंभीरता इतनी थी कि चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थीं, जबकि बेटा वहीं था, जिसने हमलावर को पहचान लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुराना विवाद और व्यवसायिक मतभेद हत्या की मुख्य वजह सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।