Sagar- पिता के बाजार जाते ही बेटे ने माँ को मार डाला, पुलिस जांच में जुटी |SAGAR TV NEWS|
सागर के गोपालगंज से मर्डर का मामला सामने आया है, यहां नाखरे वाली गली में 46 साल की साधना सिंह ठाकुर की डेडबॉडी मिली है। महिला खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। चेहरे पर चोट के निशान थे, पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया है।
पति नारायण सिंह ने बताया कि दोपहर में पत्नी का छोटे बेटे अजय सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम को वे सामान लेने कटरा बाजार गए थे। लौटकर घर आए तो साधना किचन में खून से लथपथ पड़ी मिलीं। बेटे अजय का घर पर कोई पता नहीं था। सूचना पुलिस को दी गई और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, साधना के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्रशांत चेन्नई में नौकरी करता है और शुक्रवार को ही वापस गया था। छोटा बेटा अजय पीथमपुर में काम करता है और एक महीने से छुट्टी पर घर आया हुआ था। घटना के बाद से वह गायब है और उसका फोन भी बंद है। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। छोटा बेटा अजय इस मामले में संदेही है। उसकी तलाश की जा रही है