Sagar -प्राचार्य - शिक्षक के बीच कलह, बच्चे बोले इस स्कूल में शिक्षा नहीं षड्यंत्र मिल रहे
सागर शहर के सांदीपनि विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य विनय दुबे और शिक्षक आदित्य कुमार पांडे के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में अब स्टूडेंटों को मोहरा बनाया जा रहा है और एक दूसरे के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक शिकायत करवाई जा रही है जिसके चलते स्टूडेंट इस विद्यालय से नाम कटवाने की फिराक में घूमने लगे है खबर तो यहां तक भी है कुछ बच्चों ने तो ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन तक कर दिया है
अब इस मामले में शिवसेना की भी एंट्री हो गई है शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त संचालक को ज्ञापन देकर प्राचार्य को पद से हटाने की मांग की है यहां तक की उन्होंने स्कूल का माहौल खराब करने और लाखों रुपए के भ्रष्टाचार होने के भी आरोप लगाए हैं
शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा संदीपनी विद्यालय क्रमांक एक में कई तरह की अनियमिताएं देखने को मिल रही है इनके बीच चल रहे विवाद में स्टूडेंटों को घसीटा जा रहा है इसको लेकर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है अगर प्राचार्य विनय दुबे पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा