Nitin Gadkari ने क्यों लिया कमलनाथ का नाम? वजह जानकर Kamal Nath करने लगे तारीफ

 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बीजेपी के उन चुनिंदा नेताओ में है जिनकी साफगोई और स्पष्टवादी होने का हर कोई कायल है। कई बार वो राजनीति में ऊपर उठ कर कई एक ऐसे उद्धरण सेट कर देते है जिनकी सभी तारीफ करते नहीं थकते। ऐसा ही कुछ हुआ था मध्यप्रदेश में उनके जबलपुर दौरे के दौरान। यहाँ वो मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। और जब बोलने खड़े हुए तो उन्होंने मंच से कमलनाथ का नाम लिया और कहा कि फ्लाईओवर का प्रस्ताव कमलनाथ के कार्यकाल में आया था। गडकरी का यह बयान अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

 

 

इस शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि जब इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव आया था, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। मैंने उन्हें फोन कर कहा कि आप सीआरएफ में यह प्रपोजल भेजिए, मैं आपको राष्ट्रीय राजमार्ग से दोगुना पैसा दूंगा। कमलनाथ जी ने प्रस्ताव भेजा और आज जनता को यह शानदार फ्लाईओवर मिला है। उन्होंने आगे कहा कि जबलपुर की जनता को इस फ्लाईओवर के लिए बहुत-बहुत बधाई।

 

 

 

गडकरी के इस बयान के बाद राजनीति गर्मा गई। खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नितिन गडकरी की सराहना की और जबलपुर की जनता को बधाई दी। कमलनाथ ने लिखा कि --- "जबलपुर में आज सबसे बड़ा फ्लाईओवर लोकार्पित हुआ है, इसके लिए मैं जनता को बधाई देता हूं। संस्कारधानी के लोगों को याद होगा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया तब शुरू हुई थी जब मैं मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री था। मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि कांग्रेस सरकार के समय मैंने इस फ्लाईओवर के लिए प्रस्ताव भेजा था।"

 

 

 

 

कमलनाथ ने आगे लिखा कि ---"आशा करता हूं, गडकरी जी की तरह अब केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार भी कांग्रेस शासनकाल में हुए विकास कार्यों का श्रेय खुद लेने की होड़ नहीं करेंगे और प्रदेश की जनता को सच्चाई बताएंगे। चाहे मेट्रो परियोजना हो या महाकाल कॉरिडोर का निर्माण, इनकी शुरुआत कांग्रेस सरकार ने की थी।"

 

 

 

 

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। लेकिन उनका खुले मन से कमलनाथ का नाम लेकर बोलने की सभी जगह तारीफ हो रही है।


By - sagar tv news
27-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.