सागर - नेहा जैन की बर्खास्तगी के बाद देवरी का नया अध्यक्ष कौन ? MLA ने दिए संकेत |SAGAR TV NEWS|

 

सागर ज़िले के देवरी नगर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते राज्य सरकार ने नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद नगर की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। इस फैसले पर पहली बार मीडिया से रूबरू हुए विधायक पं. बृजबिहारी पटैरिया ने कहा – “नगर का विकास तभी संभव है जब भ्रष्टाचार की जड़ों को खत्म किया जाए। अब देवरी पारदर्शी तरीके से विकास की ओर बढ़ेगा।”

 

अब सवाल है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा? चर्चा सबसे ज्यादा नाम भाजपा समर्थक सरिता संदीप जैन का है। साल 2022 के चुनाव में सरिता जैन और नेहा जैन आमने-सामने थीं, जहाँ कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से नेहा अध्यक्ष बनी थीं। लेकिन कार्यकाल के दौरान 15 में से 12 पार्षद लगातार उनके खिलाफ खड़े रहे।

 

नगर पालिका में 15 पार्षद हैं—जिनमें 13 भाजपा और 2 कांग्रेस के। आरोप है कि नेहा जैन के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़ गए और भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते गए। यही कारण रहा कि विधायक पटैरिया ने यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया। इसके बाद राज्य सरकार ने यह कार्रवाई की। नेहा जैन को हटाए जाने के बाद नगर के 12 पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटी गईं और आतिशबाजी हुई। अब जनता की निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं—क्या सचमुच देवरी में विकास की नई शुरुआत होगी या यह मामला भी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा?

 

 


By - Saurabh Nagari deori
27-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.