सागर तालाब की रौनक, तीज पर सुबह से शाम तक चकरा घाट पर उमड़ी भीड़
सावन का महीना भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन त्योहारों का सिलसिला अब जाकर शुरू हुआ है। ऐसे ही हरितालिका तीज सागर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। सागर तालाब में गणेश चतुर्थी की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली और सुबह 10 बजे तक यह सिलसिला चलता रहा। महिलाएं फुलेरा विसर्जन के लिए तालाब में आई थीं। घाट के किनारों पर फूल, मलाई और अन्य सामग्री विसर्जित की गई। वहीं इसके साथ नौकायन का आनंद लिया गया और मंदिरों में भगवान के दर्शन किए गए।
लेकिन इसके बाद दिनभर चकरा घाट पर सन्नाटा सा छाया रहा। शाम होते ही फिर रौनक दिखाई देने लगी। बारिश होने की वजह से मौसम भी सुहावना हो गया था। महिलाएं और बेटियां चकरा घाट पर घूमते और नौकायन करते हुए नजर आईं।
दरअसल, सागर तालाब का सौंदर्य निखरने के बाद यह धार्मिक आस्था और संस्कृति के साथ-साथ पर्यटन के रूप में भी लोगों को लुभा रहा है, जिसके चलते लोगों का आकर्षण इस तरफ बढ़ता ही जा रहा है।