कलेक्टर को मुक्का दिखाने वाले भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भोपाल बुलाकर संगठन ने लगाई फटकार
भोपाल में भाजपा संगठन ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को कड़ी फटकार लगाई है। तीन दिन पहले भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और उनके बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को उन्हें पार्टी दफ्तर में तलब किया गया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बंगले पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरे मामले पर चर्चा हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने विधायक के व्यवहार को बेहद गंभीर मानते हुए साफ चेतावनी दी कि यह पार्टी की मर्यादा के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा गया कि भविष्य में इस तरह का आचरण दोहराया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि भिंड में खाद संकट को लेकर विधायक संजीव कुशवाह कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और उन्होंने कलेक्टर को धमकाते हुए मुक्का दिखाया था साथ ही जैसे ही कलेक्टर ने उनसे कहा ही वो रेत चोरी नहीं होने देंगे तो विधायक नरेंद्र सिंह को गुस्सा आ गया पहले उन्होंने कहा कलेक्टर ही चोर है। उनके समर्थक भी "कलेक्टर चोर है" के नारे लगाने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि विधायक ने धमकी तक दे डाली कि "आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड़ दूंगा।" साथ ही उनके मुँह से गाली भी निकली थी। वही इस मामले आईएएस एसोसिएशन ने भी नाराजगी जाहिर की थी जिसके बाद बीजेपी संगठन ने विधायक को पार्टी दफ्तर में तलब किया था