खदान से मिला 10 लाख का 4.90 कैरेट का नगीना हीरा, किसान की किस्मत चमकी |SAGAR TV NEWS|

 

कहते हैं पन्ना की धरती इंसान की किस्मत पलटने का दम रखती है। यहां से निकला एक-एक हीरा किसी को रंक से राजा बना देता है। ताजा मामला पन्ना जिले का है, जहां एक युवा किसान और उसके साथियों की किस्मत अचानक चमक उठी। एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले के जरुआपुर इलाके में खदान से 4 कैरेट 90 सेंट का बहुमूल्य हीरा निकला है। यह हीरा जेम्स क्वालिटी का है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हीरे को युवा किसान अभिलाष और उनके तीन साथियों ने निकाला है।

 

उन्होंने इसे जिला हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है। हीरे को आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां देशभर के व्यापारी बोली लगाने पहुंचेंगे।बताया गया कि अभिलाष ने अपने साथियों राजेश मजूमदार और दिलीप कुमार मिस्त्री के साथ मिलकर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया था और निजी खेत में खदान खोदना शुरू किया। कई दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार उनकी किस्मत चमक गई।

 

 

किसान अभिलाष ने कहा कि नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग वे दोबारा खदान लगाने और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में करेंगे। वहीं, जिला हीरा कार्यालय की हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी दी कि इस माह 1 अगस्त से अब तक कुल 6 नग हीरे कार्यालय में जमा हुए हैं, जिनका वजन 16 कैरेट 21 सेंट है। इन सभी को नीलामी में रखा जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पन्ना की धरा सचमुच किसी की भी जिंदगी बदलने का सामर्थ्य रखती है। अब सबकी नजरें नीलामी पर टिकी हैं, जिसमें तय होगा कि यह अनमोल हीरा किस व्यापारी की झोली में जाता है।

 

 


By - Sagar Tv News
30-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.